ऐसे करें अनजान लड़की के सामने प्यार का इजहार !

                  कुछ लड़के संकोच और शर्म के चलते अपने प्यार का इजहार नहीं कर पाते हैं, ऐसे लड़कों के लिए अपने प्यार का इजहार करना किसी चुनौती से कम नहीं होता। जिसके चलते कई बार उनके प्यार पर कोई ओर ही हाथ साफ कर जाता है। आज मैं आपको बताने जा रहा हूँ कि कैसे करें अंजान लड़की से कैसे करे प्यार का इजहार ?

                  अंजान लड़की से प्यार का इजहार करने जा रहे हैं, तो सबसे पहले उसके बारें में पता कर लें कि उसे क्या अच्छा लगता है और क्या नहीं। इसके लिए आप उसकी किसी करीबी दोस्त से दोस्ती कर लें, ताकि आपको उसके बारें में सही जानकारी मिल सके और आप मौके पर चूकें नहीं।

                   कई बार अंजान लड़कियों से बोलने में डर लगता है, लेकिन इस डर को बाहर निकालने के लिए पहले आप उनसे दोस्ती कीजिए। दोस्त बनने के बाद आप उनके धीरे—धीरे करीब आ जाएंगे और फिर आसानी से प्यार का इजहार कर सकेंगे।

                   वैसे तो आजकल खत लिखने का जमाना नहीं रहा, लेकिन कई बार अपने प्यार का इजहार करने के लिए ये रास्ता बेहद सुगम और आसान लगता है। इसमें आप आसानी से अपने प्यार का इजहार कर सकते हैं और सामने वाले तक बिना बोले अपनी बात पहुंचा सकते हैं।

                   आज का युग सोशल मीडिया का युग है। इससे अच्छा साधन शायद ही आपको मिलेगा, जिस पर आप अपने दिल की बात बिना बोले अपने प्यार तक पहुंचा सकते हैं। वाह्टअप, ट्टिवर, फेसबुक, मेल इन पर आप उन्हें कविता के रूप में कुछ चंद लाइनें लिखकर साथ में प्यारे—प्यारे लविंग ईमोजी भेजकर अपना हाल—ए दिल बयां कर सकते हैं।

                    लड़कियों को कांफिडेंड बॉय बेहद पसंद होते हैं। यदि आप भी अपने प्यार का इजहार करने जा रहे हैं, तो इस बात का आवश्य ध्यान रखें कि लड़की के सामने नर्वस न होएं, इससे आपका कांफिडेंड कम हो सकता है। साथ ही उसके सामने अपनी बात को रखते हुए आपमें हिचकिचाहट आ सकती है। फूलों का गुलदस्ता और रेड रोज हर लड़की की कमजोरी होते हैं। यदि आप किसी अंजान लड़की से पहली बार अपने दिल की बात करने भी जा रहे हैं, तो साथ में फूलों का गुलदस्ता और रेड रोज न ले जाना भूलें।

Comments