भगवान राम के जन्म और समय का पता चला !

               भगवान श्रीराम का जन्मदिन 'रामनवमी' पर मनाने के लिए अब आपको सिर्फ हिंदू पंचाग के ही भरोसे रहने की जरूरत नहीं। एक साइंटिफिक रिसर्च में श्रीराम के जन्म के दिन और समय का पता लगाने का दावा किया गया है। वैज्ञानिक अनुसंधान संस्थान की इस रिसर्च के दावों पर अगर यकीन करें तो अयोध्या के राजा श्रीराम का जन्म 5114 ईसा पूर्व 10 जनवरी को दोपहर 12 बजकर 5 मिनट पर हुआ था।


               इकॉनोमिक्स टाइम्स की खबर के मुताबिक रिसर्च में सिर्फ राम के जन्म का ही समय नहीं बताया गया है बल्कि महाभारत के युद्ध का वक्त और अशोक वाटिका में सीता से हनुमान के मिलने के समय का भी उल्लेख किया गया है।

               बड़े-बड़े इतिहासकारों के लिए अभी तक महाभारत और रामायण की घटनाओं के बिल्कुल सही समय का पता लगाना असंभव रहा है, लेकिन एक इंस्टीट्यूट ने तारीखों के साथ समय का खुलासा करते हुए कहा है कि महाभारत का युद्ध 3139 ईसा पूर्व 13 अक्टूबर को शुरू हुआ था।

               वहीं, रिसर्च में बताया गया है कि 5076 ईसा पूर्व 12 सितंबर को अशोक वाटिका में माता सीता से हनुमान की मुलाकात हुई थी। इस प्रदर्शनी में मौजूद केंद्रीय मंत्री महेश शर्मा ने कहा कि उनका मंत्रालय इस रिसर्च के दावों और रिर्पोट पर गंभीरता से विचार करेगा।

Comments