धरती पर जन्मा हर शख्स हिंदू है, यह कोई धर्म नहीं !

               आध्यात्मिक गुरु सदगुरु ने हिंदू धर्म को लेकर अपने विचार साझा किए हैं। NDTV 24/7 चैनल को दिए इंटरव्यू में सदगुरु ने कहा कि हिंदू कोई धर्म नहीं है क्योंकि इससे जुड़ी कोई किताब या फिर धर्मगुरु मौजूद नहीं है।सदगुरु के मुताबिक, यह एक भौगोलिक पहचान है और इस धरती पर पैदा हुए किसी भी शख्स को हिंदू कहा जा सकता है। उन्हें धार्मिक मान्यताओं के आधार पर चुना जाना गलत है।


               इसके साथ ही उन्होंने अकबर रोड का नाम बदलकर महाराणा प्रताप के नाम पर कर देने वाली बात पर भी सवाल खड़े किए। सदगुरु ने कहा कि अकबर ने विकास में योगदान देने वाले कई काम किए हैं जिसकी वजह से उनका नाम नहीं हटाया जाना चाहिए। वहीं, औरंगजेब रोड का नाम बदलकर एपीजे अब्दुल कलाम के नाम पर रखने के फैसले को उन्होंने सही बताया। सदगुरु  का मानना है कि औरंगजेब भारत के लिए ठीक वैसा था जैसा कि इजरायल के लिए हिटलर। 

               सदगुरु ईशा फाउंडेशन नाम की संस्था चलाते हैं। इसमें योग के कई कार्यक्रम करवाए जाते हैं। योग सिखाने के उनके ये कार्यक्रम भारत के साथ-साथ यूएस, ब्रिटेन, लेबनान, सिंगापुर,कनाडा,मलेशिया,चीन, नेपाल और ऑस्ट्रेलिया जैसे देशों में भी चलते हैं। 

Comments