कच्चा केला खाने के लाभ !

               कच्चा केला पोटेशियम का खजाना होता है जिसकी मदद से आप प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत बना सकते हैं। यही नहीं, इसको खाने से आपकी बॉडी में हमेशा उर्जा रहेगी और आप खुद को सक्रिय पाएंगे। इसमें मौजूद विटामिन B6, विटामिन C आपको उर्जा देती है. कच्चे केले में स्टार्च भी मौजूद होता है और साथ ही एंटीऑक्सीडेंट भी। आपको बता दें कच्चा केला खाना आपके सेहत के लिए बहुत फायदेमंद साबित हो सकता है।


                जो लोग अपने मोटापे को लेकर परेशान हैं उन्हें कच्चा केला जरूर खाना चाहिए। इसमें मौजूद फाइबर आपके बॉडी के अनचाहे फैट को साथ ही जहरीली चीजों को साफ करने में मददगार होता है। कच्चे केले में फाइबर और हेल्दी स्टार्च मौजूद होते हैं जो आपकी आंत को हमेशा साफ रखने में मदद करता है। यह आंत में किसी भी प्रकार की गंदगी को साफ करता है और हेल्दी बनाता है। अगर आपको कब्ज की शिकायत है तो कच्चा केला खाना शुरू कर दें ये आपके लिए यह फायदेमंद रहेगा।

                 अक्सर लोगों को समय-समय पर भूख लगने की बीमारी होती है। ऐसे में कच्चा केला आपकी इस भूख को कम करने में मदद करता है। इससे फायदा यह होता है कि हम जंक फूड या कोई और बीमार पैदा करने वाले खाने से बच जाते हैं। 

Comments