यहाँ युवक-युवती पहनते हैं एक जैसे कपड़े!

              क्या आप ने कभी एेसे युवक-युवतियों के बारे में सुना है जो महज अपने शौक और समानता दिखाने के लिए एक जैसे कपड़े पहनते हों और उन्हें पहनकर बाजार जाते हों व शादी समारोह अटेंड करते हों? बांसवाड़ा जिले के आदिवासी युवक-युवतियों में एेसा चलन है।


              ये युवक-युवतियां होली पर्व पर खेले जाने वाले परंपरागत नृत्य गेर में शामिल होने के लिए एक जैसे कपड़े पहनते हैं। इतना ही नहीं ये युवक-युवतियां इन कपड़ों को पहनकर बाजार भी जाते हैं।एक बुजुर्ग ने बताया कि यह कोई परंपरा व रिवाज नहीं है। युवक-युवतियों में यह चलन पिछले कुछ वर्षों से ही पनपा है। वहीं, एक युवक कचरु ने बताया कि हमारे सभी दोस्त एक जैसी पोशाक पहनते हैं। ताकि हम सब एक जैसे दिखें और हमारी पोशाक एकता का प्रतीक बने।

Comments