18 साल की लडकी ने कैसे यूट्यूब से की हर माह $40,000 से ज्यादा की कमाई ?

                अगर आपको अब भी विश्वास नहीं हो रहा कि यूट्यूब पर मात्र वीडियो अपलोड करने से कमाई हो सकती है तो जानिए ऐसी यंग लड़की के बारे में जिसका शॉपिंग का शौक उसे हर माह 40,000 डॉलर से ज्यादा की कमाई देता है।


               18 साल की लडकी बेथनी मोटा अमेरिका में रहती है। वो कोई बिजनेस नहीं करती है और ना ही कहीं जॉब करती हैं, लेकिन इसके बावजूद इसके वो हर महीने लाखों कमा रही हैं। मोटा शॉपिंग करती हैं और उनका वीडियो बनाकर यूट्यूब पर अपलोड कर देती हैं।

                बेथनी ने शुरू में अपने शॉपिंग के वीडियो यूट्यूब पर शेयर किए। लाखों लोग उसके इन वीडियोज को पसंद करने लगे। धीरे-धीरे उसने खुद का क्लाथिंग स्टोर खोल लिया। अब वह हजारों-लाखों लोगों के लिए एक सेलिब्रिटी है और जमकर कमाई कर रही है।

Comments