T20 World Cup 2016 में दिखेंगी महिला अंपायर !

               क्रिकेट इतिहास में पहली बार पुरुषों के खिताबी टूर्नामेंट में महिला अंपायर भी शामिल की गई हैं। इस बार आईसीसी ने टी-20 वर्ल्ड कप में कुल 31 प्लेइंग कंट्रोल टीम के सदस्यों में दो महिला अंपायर भी हैं। साथ ही दोनों को महिला टी-20 टूर्नामेंट भी शामिल किया गया है।


               न्यूजीलैंड की Kathy Cross आईसीसी में स्‍थान पाने वाली पहली महिला अंपायर बन गई हैं। जबकि दूसरी अंपायर ऑस्ट्रेलिया की Claire Polosak हैं। ये दोनों महिलाएं थाइलैंड में हुए आईसीसी महिला टी-20 वर्ल्ड कप में भी अंपायरिंग कर चुकी हैं।

              Kathy Cross 16 मार्च को चेन्नई में महिला टी-20 टूर्नामेंट में होने वाले पाकिस्तान बनाम बांग्लादेश के मैच में अंपायरिंग करके इतिहास रचेंगी। जबकि उसके ठीक दो दिन बाद Claire Polosak 18 मार्च को मोहाली में होने वाले न्यूजीलैंड बनाम आयरलैंड के मैच में अंपायरिंग करेंगी।

Comments