गुजरात में ''नमो'' पेन से मचा बवाल !

                 गुजरात में बोर्ड परीक्षाओं के दौरान विद्यार्थियों के बीच ऐसे पेन बांटे गए हैं जिन पर भारतीय जनता पार्टी के चुनाव चिन्ह 'कमल' के ही साथ आई लव मोदी अंकित किया गया है। यही नहीं इस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का फोटो भी अंकित किया गया है। विद्यार्थियों को दिए गए इस पेन का नाम नमो पेन दिया गया है। इस मामले में हंगामा प्रारंभ हो गया है। हालांकि इसे लेकर विपक्ष ने सरकार पर कई तरह के सवाल उठाए हैं।


                 कांग्रेस प्रवक्ता मनीष दोशी ने कहा, 'स्कूलों में 50 हजार से अधिक शिक्षकों के पद खाली हैं। बच्चों को अच्छी शिक्षा देने की जगह शिक्षा व्यवस्था को ही राजनीतिक रंग देने की कोशिश हो रही है। बीजेपी शिक्षा व्यवस्था को राजनीतिक रंग देना चाहती है। हैरानी तो इस पर है कि बोर्ड ने कैसे परीक्षाओं को राजनीतिक टूल की तरह इस्तेमाल की इजाजत दे दी।'

                 पेन बांटने वाली कंपनी के वरिष्ठ अधि‍कारी सुरेश जावेरी ने कहा, 'अहमदाबाद, गांधीनगर और वडनगर में हमने 1.5 लाख नमो पेन बांटे हैं।' उन्होंने दावा किया, 'तीन साल पहले हमने इस पेन का प्रस्ताव प्रधानमंत्री मोदी को दिया था, उस वक्त वह प्रदेश के मुख्यमंत्री थे। उन्हें हमारा विचार काफी पसंद आया. उन्होंने तभी हमें इसकी इजाजत दी थी।'

Comments