उत्तर कोरिया कर देगा वॉशिंगटन पर परमाणु हमला !

              उत्तर कोरिया ने नया 'लास्ट चांस' नामक एक नया वीडियो जारी करते हुए कहा है कि यदि अमरीका अपनी जगह से एक इंच भी आगे बढ़ा, उस पर परमाणु हमला कर दिया जाएगा। लगभग 4 मिनट के वीडियो में अमरीका की राजधानी वॉशिंगटन को परमाणु हमले में बर्बाद होते दिखाया गया है।


              वीडियो के अंत में कोरियाई भाषा में मैसेज आता है, 'अगर अमेरिका एक इंच भी हमारी तरफ बढ़ा, तो हम फौरन न्यूक्लियर अटैक कर देंगे।' गौरतलब है कि उत्तर कोरिया पहले भी कई बार दक्षिण कोरिया तथा अमरीका पर हमले की धमकी दे चुका है।


              साथ ही कथित रूप से वह जनवरी में हाइड्रोजन बम का परीक्षण कर चुका है। हाल ही में उसने दक्षिण कोरिया तथा अमरीका से संयुक्त सैन्य अभ्यास पर नाराजगी जाहिर करते हुए अंजाम भुगतने की भी चेतावनी दी थी।

Comments