फिर से लौट आया है 'जंगल-जंगल बात चली है...'

              एक बार फिर से गूँजेगा बच्‍चों का फेवरेट 'जंगल-जंगल बात चली है...' गाना। कुल मिलाकर भारतीय दर्शकों के लिए गुड न्‍यूज ये है कि जल्‍द आने वाली फिल्‍म 'द जंगल बुक' के हिंदी वर्जन का गाना 'जंगल-जगल बात चली है पता चला है...' रिलीज कर दिया गया है।


             बड़ी खबर ये है कि फिल्‍म 'द जंगल बुक' अमेरिका से पहले भारत में रिलीज की जाने वाली है। फिल्‍म में 12 साल के भारतीय अमेरिकी बच्‍चे को मोगली की मुख्‍य भूमिका में दिखाया गया है। इस बच्‍चे का नाम है नील सेठी। फिल्‍म कई नए जंगली किरदार भी नजर आने वाले हैं। 


             फिल्‍म के इस हिंदी रूपांतरण में बॉलीवुड के स्‍टार कलाकार प्रियंका चोपड़ा, इरफान खान, नाना पाटेकर, ओम पुरी और शेफाली शाह ने अपनी आवाजें दी हैं। फिल्‍म 1967 में वॉल्‍ट डिज्‍़नी की मूल एनिमेटेड रूप में इसी नाम से बनी फिल्‍म का हिंदी रूपांतरण है।

Comments