भारतीय महिला भूमिका पटेल ने अमेरिका में दिखाई बहादुरी !

             अमेरिका में जॉर्जिया के बुर्के काउंटी में स्टोर लूटने आए बदमाश को एक भारतीय मूल की महिला ने मारकर भगा दिया। बदमाश ने महिला पर बंदूक तान दी थी, इसके बावजूद बिना डरे वह उससे भिड़ गई। सीसीटीवी में रिकॉर्ड हो गई और अब यह वीडियो वायरल हो चुका है।

              दरअसल भूमिका पटेल एक स्टोर में क्लर्क हैं। क्रिश्चियन डकोटा नाम का शख्स स्टोर में सोडा लेने आया। भूमिका ने पैसे मांगे तो उसने बंदूक निकाल ली। इसके बाद उसने कैश काउंटर में रखे सारे पैसे देने को कहा। महिला ने मना किया तो बदमाश ने गोली मारने की धमकी दी।
 

              महिला ने कहा, "अगर तुम मुझे गोली मारना चाहते हो तो मार दो।" इसके बाद महिला ने लड़के की बंदूक पर हाथ मारा और उसे दबोचने की कोशिश की। लड़के ने कैश काउंटर से पैसे निकालने की कोशिश की, लेकिन भूमिका ने उसका हाथ पकड़कर कैश काउंटर की ट्रे उसके सिर पर मार दी।

              इससे पहले कि लड़का कुछ समझ पाता, तब तक महिला ने पास में रखा हथौड़ा उठा लिया। बदमाश छूटकर भाग गया। भूमिका ने उसका पीछा किया। हालांकि, वो कामयाब नहीं हो पाईं। बाद में पुलिस ने उसे अरेस्ट कर लिया।

Comments