एक और दुर्लभ जीव आया सामने !

               ऑस्ट्रेलिया के समुद्र तट पर एक दुर्लभ मॉन्स्टर फिश मिली है। इस मछली के दांत शार्क जैसे हैं और देखने में यह मगरमच्छ और डॉलफिन की क्रॉस ब्रीड लगती है। दिखने में अजीब यह समुद्री जीव दुर्लभ है, लेकिन म्यूजियम के लिए मछली कलेक्ट करने वाले ऑस्ट्रेलिया के मार्क ने इससे मिलती-जुलती प्रजाति से इसकी तुलना की है।


               ऑस्ट्रेलिया के मार्क मैकग्रोथर ने इस दुर्लभ जीव को ईल मछली की प्रजाति का बताया है। उन्होंने कहा कि 'यह वास्तव में एक दुर्लभ जीव है और इसका नाम पाइक ईल है।' मार्क ने बताया कि वे भी इस जीव को पहली बार देख रहे हैं, लेकिन इसके बारे में उनके पास जानकारी है। उनके अनुसार यह मछली गुस्सैल होती है, मछली पकड़ते समय अगर यह मछली कांटे में फंस जाए तो फिशरमैन को स्टिक का तार काटने पर मजबूर कर देती है।

Comments