Google Play पर लोकप्रिय हुआ विराट कोहली का मोबाइल गेम

              घरेलू मैदान पर दक्षिण अफ्रीकी टीम को टेस्ट सीरीज में करारी शिकस्त देने के बाद टीम इंडिया के स्टार क्रिकेटर विराट कोहली मैदान के बाहर भी धूम मचा रहे हैं। टीम इंडिया के टेस्ट कप्तान विराट कोहली का मोबाइल गेम विराट क्रिकेट चैलेंज गूगल प्ले पर लोकप्रियता चार्ट में शीर्ष पर पहुंच गया है।


               गूगल ने 2015 में सबसे ज्यादा सर्च किए गए खिलाडियों की सूची जारी की जिसमें शीर्ष पर टेस्ट कप्तान विराट कोहली हैं। उनकी डिजिटल लोकप्रियता विराट क्रिकेट चैलेंज के साथ और बढ़ गई और यह गेम गूगल प्ले पर शीर्ष में पहुंच गया है। प्ले स्टोर पर यह तेजी से लोकप्रिय हुआ है जबकि आम तौर पर भारतीय गेम गूगल प्ले पर शीर्ष में नहीं आते।

Comments