जानिए नव वर्ष से जुड़े ये रोचक तथ्य !


           नव वर्ष 2016 आने वाला है। लेकिन यह पूरी दुनिया में एक साथ नहीं आता, वरन अलग-अलग सभ्यताओं के लोग अलग-अलग समय पर पारंपरिक तरीकों से मनाते हैं। पेश हैं दुनिया के अलग-अलग हिस्सों में मनाए जाने वाले न्यू ईयर से जुड़े कुछ रोचक तथ्य :

(1) जापानी नव वर्ष पहले 20 जनवरी से 19 फरवरी के बीच हुआ करता था, लेकिन अब यह 29 दिसम्बर की रात से 3 जनवरी तक मनाया जाता है, जिसे याबुरी कहते हैं।

(2) म्यांमार में इसे तिजान कहते हैं, जो तीन दिन चलता है। यह पर्व अप्रेल के मध्य में मनाया जाता है।

(3) ईरान में नव वर्ष के समारोह को नौरोज कहते हैं। सूर्य के मेष राशि में प्रवेश करने के दिन यह पर्व मनाया जाता है।

(4) थाईलैंड में नए साल के उत्सव को सोन्गक्रॉन कहते हैं। यह त्योहार 13 से 15 अप्रेल तक मनाया जाता है।

(5) ऑस्ट्रेलिया में न्यू ईयर सिडनी हार्बर ब्रिज पर सबसे आलीशान तरीके से मनाया जाता है। वहां जोरदार आतिशबाजी की जाती है।

(6) लंदन में भी न्यू ईयर ईव पर होने वाली आतिशबाजी दुनियाभर में मशहूर है। टेम्स नदी के किनारे इसके लिए बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा होते हैं।

(7) अमरीका का सन फ्रांसिस्को भी इस मामले में पर्यटकों की पहली पसंद माना जाता है।

Comments