गंगा आरती में शामिल हुए पीएम मोदी और जापानी पीएम शिंजो आबे

               काशी को क्योटो बनाने का सपना लिए जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को बनारस गए। देश की धार्मिक और सांस्कृति राजधानी कहा जाने वाला वाराणसी दोनों के स्वागत के लिये सज-धज कर तैयार दिखा। दोनों नेता गंगा आरती में शामिल होने के लिए दशाश्वमेध घाट गए जहां सुरक्षा व्यवस्था काफी चाक चौबंद होती है।


               गंगा आरती में शामिल होने से पहले दोनों नेता गंगा पूजन में सम्लित हुए। दोनों नेताओं ने करीब 10 मिनट तक चले गंगा पूजन में विधिवत पूजा-अर्चना की। पंडितों ने मोदी और आबे के माथे पर तिलक लगाया। वैदिक मंत्रों के बीच दोनों प्रधानमंत्रियों ने गंगा की आरती उतारी।

               दशाश्वमेध घाट पर देव दीपावली की तरह भव्य गंगा आरती हुई। देशी-विदेशी फूलों की सुगंध घाट पर बिखरी हुई थी सीढ़ियों पर रेड कारपेट बिछाया गया।

Comments