दिवाली से पहले PM नरेंद्र मोदी ने दिया 'धनतेरस गिफ्ट'

                प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज दीपावली से पहले सोने से जुड़ी 3 स्कीम को लॉन्‍च किया है जो की प्रधानमंत्री जी सब्जी देश वासियों को 'धनतेरस गिफ्ट' है है। दूरदर्शी प्रधानमंत्री ने भौतिक रुप में सोने की मांग को कम करने और देश में बिना उपयोग के पडे 20,000 टन  सोने को उपयोग में लाने के लिये तीन योजनाओं को जारी किया। प्रधानमंत्री ने पहला ऐसा सोने का सिक्का और बुलियन जारी किया जिस पर राष्ट्रीय चिन्ह् अशोक चक्र और महात्मा गांधी का चित्र अंकित है। 


                 इस योजना के तहत 5 ग्राम के 15 हजार, 10 ग्राम के 20 हजार और 20 ग्राम के 3750 बार एमएसटीसी स्टोर में बेचे जायेंगे. गोल्ड मोनेटाइजेशन स्कीम के तहत भारतीय नागरिकों को निवेश करने का मौका मिलेगा।


                 रिजर्व बैंक ने स्वर्ण बांड के लिये 2,684 रुपये प्रति 10 ग्राम का मूल्य तय किया है. बांड के लिये आवेदन पांच नवंबर से 20 नवंबर तक स्वीकार किये जाएंगे।सोने की भौतिक खरीद के समक्ष विकल्प उपलब्ध कराने के मकसद से लायी गयी इस स्वर्ण बांड योजना के तहत निवेशकों को 2.75% ब्याज मिलेगा। निवेशक दो ग्राम से लेकर अधिकतम 500 ग्राम मूल्य तक के बांड खरीद सकते हैं।

Comments