मंगल ग्रह पर मिले उछलते चूहे और लंबी पूंछ वाला बंदर !

                  मंगल ग्रह आज भी पृथ्वी वासियों के लिए एक रहसय बना हुआ है। यह एक वचित्र बात है कि पुरातन धर्म ग्रथों में मंगल ग्रह के बारे में इतना कुछ लिखा गया पर फिर भी इस लाल ग्रह के बारे में मनुष्य का ज्ञान सीमित ही है। मंगल ग्रह पर जीवन की खोज जारी है, इसी बीच वहां से कुछ ऐसी तस्वीरें सामने आई हैं जिन्हें देखकर आप चौंक सकते हैं।


                 अब तक मंगल से पानी की मौजूदगी के अलावा एक महिला जैसी आकृति देखने को मिली थी। लेकिन अब नासा के क्यूरियोसिटी उपग्रह से मिली तस्वीरों में गड्ढे में उछलते चूहे और बंदर जैसी आकृति भी देखने को मिला है। नासा का यह उपग्रह 2012 से अंतरिक्ष में मौजूद है। इसमें कई अन्य कलाकृतियां भी देखने को मिलीं।


                  नासा की तस्वीरों का विश्लेषण करने वाले खगोलशास्त्री जोए व्हाइट ने नासा की ओर से जारी तस्वीरों में से इस चूहे को खोज निकाला। उन्होंने अनुमान लगाया कि यह दो से तीन फीट तक का हो सकता है, जिसके कान, नाक और आंखे साफ तौर पर दिख रहे हैं। वहीं विश्लेषकों के मुताबिक यह बंदर एक चट्टान पर बैठा है और इसकी एक लंबी पूंछ भी है। मील का पत्थर साबित होने वाली इस अद्भुत खोज का श्रेय यू-ट्यूब वीडियो मेकर जेसन हंटर को जाता है।

                  मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक व्हाइट ने चूहे की तस्वीर को बीते 28 अक्टूबर को कैमरे में कैद किया है। यूएफओ एक्सपर्ट्स के मुताबिक ये चूहा असीरियन सभ्यता के देवता 'नाबू' हो सकते हैं। जिनके रहने का स्थान मंगल ग्रह बताया जाता है। माना जा रहा है कि मंगल ग्रह पर जीवन हो सकता है, वो भी बेहद उन्नत किस्म का। इससे पहले भी एक औरत, चम्मच जैसी आकृतियों के भी कैमरों में कैद होने के दावे किए जा चुके हैं। हालांकि आधिकारिक रूप से नासा के विशेषज्ञों ने अभी इन खोजों के संबंध में कुछ भी नहीं कहा है।

Comments