सीता की दृष्टि से देखिये कैसे हैं "सिया के राम"

              रामायण की सदियों पुरानी कहानी चाहे कितनी बार सुनाई जाये इसका महत्व कभी काम नहीं हप सकता। लेकिन एक नए टीवी कार्यक्रम "सिया के राम" में रामायण यानी रामकथा को नए रूप में दिखाने की तैयारी की जा रही है। कार्यक्रम का रोचक पहलू यह है कि इसमें कहानी मिथिला की बेटी सीता के दृष्टिकोण से दर्शाई जाएगी।
 

              आज तक जब भी रामायण की कथा का बखान किया गया है उसमें श्री राम को ही मुख्य भूमिका में दिखाया गया है पर पहली बार ये युगों पुरानी कथा सीता के दृष्टिकोण से प्रसारित की जाएगी जो की न सिर्फ रामायण में बल्कि हमारे समाज में भी स्त्रियों के महत्व को स्पष्ट करेगा।
              जब भी पौराणिक कथाओं की बात होती है तो हम वही लेते हैं जो लिखा होता है, लेकिन आज के बदले समय में आज की नई पीढ़ी बेहद समझदार है। वे क्यों और कैसे को जानना चाहती है।" सिया के राम" इसी बात को ध्यान में'रख कर तैयार किया गया है।

Comments