दिवाली पर पटाखे जलाने से पहले एक बार इसे ज़रूर पढ़ें !

               दीपावली रौशनी का त्यौहार है। समय के साथ - साथ ये त्यौहार पटाखों के शोर का भी बन गया है। मैं आपको पटाखे चलाने या न चलाने के लिए नहीं कह रहा हूँ। बस पटाखे खरीदने के बाद और जलाने से पहले इन बातों का ध्यान अवश्य रखें और इस दीपावली का खूब मज़ा लें।
  • पटाखे हमेशा लाइसेंस प्राप्त दुकान से ही खरीदें।
  • पटाखों को घर के अंदर खुले में ना रखें बल्कि किसी बंद डिब्बे में रखें।
  • इन्हें बच्चों की पहुंच से दूर रखें।
  • पटाखों पर सुरक्षा संबंधी कुछ सुझाव दिए हो तो उन्हे जरुर पढ़ें।
  • किसी खुली जगह पर ही पटाखें जलाएं। संकरी गली या फिर मुहल्लों में पटाखे जलाने से बचें।
  • जहां पटाखे जला रहे हों वहां पास में एक बाल्टी पानी और कंबल की व्यवस्था करें, ताकि किसी इमरजेंसी की अवस्था में तुरंत बचा जा सके। 
  • मोटे सूती कपड़े पहने पटाखे जलाते समय। ढीलें कपड़े पहनने से बचें।
  • हो सके तो जहां वाहन खड़े हो वहां पटाखे ना जलाएं।
               पटाखे जो जल ना पाएं हो उन्हें बिल्कुल ना छुएं। बल्कि उनपर पानी डालें दें।दिवाली खुशियों का पर्व है, सुख-शांति का पर्व है, पटाखों के कान-फोड़ू शोर और प्रदूषण से त्योहार की खुमारी को बर्बाद न करें। आप सभी को दीपावली की हार्दिक शुभ कामनाएं।

Comments