बाबा रामदेव का योगावियर वस्त्रम देगा Adidasऔर Nike को टक्कर!

             बाबा रामदेव ने आटा नूडल्स को लॉन्च कर नेस्ले की मैगी को तो टक्कर दे दी पर अब पतंजलि Adidas  और Nike  जैसे दिग्गज ब्रांड्स को टक्कर देने की तैयारी में है। उसने खादी से बने योगावियर बाजार में लाने की रणनीति बनाई है।

 
             एक अंग्रेजी अखबार के अनुसार, बाबा रामदेव का कहना है कि उनका योगावियर वस्त्रम खादी से बना होगा। बहुराष्ट्रीय कंपनियों ने हमेशा से भारत में उपभोक्ताओं को भ्रमित किया है। उनके उत्पादों की कीमत उपभोक्‍ताओं की खरीद की पहुंच में होगी। उन्होंने कहा कि उनकी कंपनी इस साल 5000 करोड़ वाली कंपनी हो जाएगी। इस साल उनकी कंपनी ने 150 फीसदी की वृद्धि की है।

             इसके अलावा बाबा रामदेव Horlicks और Bournvita को टक्कर देने के लिए हेल्थ ड्रिंक्स जैसे Powervita जल्द लॉच करेंगे। साथ ही वह Baby Care और Beauty Products बाजार में लाएंगे।

Comments