ऋतिक रोशन को हो सकती है 10 साल तक जेल !

                ऋतिक रोशन और कंगना की लड़ाई ने धीरे-धीरे काफी भद्दा रूप ले लिया है और ऐसा जो इससे पहले शायद ही बॉलिवुड में कभी दिखा हो। ऐसा लग रह कि ऋतिक रोशन को इस मामले में मुसीबतों का सामना करना पड़ सकता है।
 

                कंगना के वकील रिजवान सिद्धिकी ने बताया है कि कंगना आईपीसी की धारा 67 के तहत (कुछ ऐसी जानकारियां छापने के मामले में जो अश्लील मानी जा सकती हैं) ऋतिक रोशन को 10 साल के लिए जेल की सजा दिलवा सकती हैं।

                सिद्धिकी ने आगे कहा है कि ऋतिक रोशन पर इसके अलावा आईपीसी की धारा 499 और 500 (मानहानि का आरोप लगाने के बाद सजा) और धारा 506 (महिला पर लांछन लगाना और आपराधिक रूप से धमकाने का आरोप) भी लगाया जा सकता है।

Comments